लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा महिला थाना परिसर सखी वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जसीडीह, देवघर निवासी अर्पणा तिर्की का गुरुवार तड़के असमय निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें डायबिटीज की समस्या थी। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। लगभग चार बजे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह अर्पणा तिर्की का शव लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। इस दौरान लोहरदगा थाना, महिला थाना सहित कई पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस एसोसिएशन शाखा लोहरदगा के अध्यक्ष जयदीप भगत ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और विभागीय स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। अर्पणा तिर्की वर्ष 2012 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.