सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण
औरैया, जुलाई 11 -- महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सहायता के उद्देश्य से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का शनिवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों के ठहरने की व्यवस्था, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं सामान को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी पीड़ित महिला अथवा बच्ची को सहायता के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्हें तत्काल आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए और वन स्टॉप सेंटर का संचालन पूरी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.