दुमका, जुलाई 2 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जेएलएसपीएस कार्यालय गोपीकांदर के सभागार में ग्रामीण आजीविका स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत सीनि संस्था द्वारा सखी मंडल की महिलाओं के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक निरंजन तिवारी के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में कुल 60 दीदियों ने प्रतिभागी के रूप में भाग ली। सत्रों के दौरान गर्भवती महिलाओं में दिखाई देने वाले खतरे के प्रमुख लक्षणों की समय पर पहचान, गर्भावस्था के प्रथम 100 दिनों का महत्व, मातृ मृत्यु दर में कमी लाने की प्रभावी रणनीतियां, नवजात एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपाय, सुरक्षित मातृत्व, समय पर प्रसव पूर्व जांच तथा संस्थागत प्रसव के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव व शिशु सुरक्षा ...