मधुबनी, सितम्बर 6 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की सखियों ने जितिया उत्सव धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को समूह से जुड़ी महिलाओं ने जितिया पर्व से जुड़ी तमाम परंपराओं को जीवंत करने के लिए जितिया के महत्व को साझा किया। सखियों ने जितिया से पूर्व व्रतियों के द्वारा खाई जाने वाली तमाम चीजों को विधिवत बनाया। उनका स्वाद चखा। और जितिया के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उत्सव में इस व्रत को लेकर चर्चा और व्रत कथा कही गई। प्रभारी छाया मिश्रा ने कहा की यह व्रत संतान महिलाएं रखती हैं। मिथिला में जितिया व्रत की काफी महत्ता है। भविष्य पुरान के अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को जितिया के महत्व के बारे में बताया था। यह व्रत तीन दिनों का होता है जो अपने संतान के दिर्घायु के लिए किया जाता है। पहले दिन नहाय खाय से शुरुआत होती है। उस दिन सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.