रांची, मार्च 8 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा रविवार को मोराबादी स्थित एक रिजॉर्ट में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें झारखंड, बिहार और देश के विभिन्न महानगरों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। इस अवसर पर रांची की मेयर रौशनी खलखो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेयर ने समूह के वर्षभर चलने वाले सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न इकाइयों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें दरभंगा का रैंप वॉक, कोडरमा का नाटक, मधुबनी का जोगीरा और दिल्ली, धनबाद व बोकारो इकाइयों के गीत-नृत्य प्रमुख रहे। आयोजन को सफल बनाने में संस्थापिका आरती झा सहित बबिता झा, अनीता झा और अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्...