समस्तीपुर, मई 12 -- बिथान। बिथान थाना क्षेत्र के सखबा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 187 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब कारोबार में संलिप्त दो सगे भाइयों रामजन्म मुखिया और परशुराम मुखिया को गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि देर रात चलाए गए अभियान में शराब कारोबारी के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई। फरार आरोपी का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की छापेमारी में 36 कार्टन शराब बरामद पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.