सक्षम-2026 में छात्र पेश करेंगे नए स्टार्टअप आइडिया
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से वार्षिक पिचिंग प्रतियोगिता 'सक्षम-2026' का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचारपूर्ण विचारों और स्टार्टअप की परिकल्पना को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इसमें नए आइडिया रखने वाले विद्यार्थी और स्टार्टअप शुरू करने की सोच रखने वाले प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। ई-सेल के अनुसार प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति (पीपीटी) 21 अगस्त तक जमा करनी होगी। प्रतियोगिता 22 अगस्त को आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचार विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रो. सिंह ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को अपने आइडिया को बेहतर तरीके से विकसित करने और उसे स्टार्टअप के रूप में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.