सक्षम हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुट्ठीगंज पुलिस ने सक्षम हत्याकांड मामले में शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मालवीय नगर के लल्ले धुरिया को नवनिर्मित बारादरी घाट के समीप पकड़ा। पुलिस गोली मारने वाले मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विमल पंडा और आकाश अरोड़ा उर्फ भोले पंजाबी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में मुख्य आरोपी विमल पंडा की पत्नी शुभि शर्मा और भाई कमल शर्मा भी नामजद है।मुट्ठीगंज के मालवीय नगर निवासी ज्ञान बाबू शर्मा के इकलौते बेटे 28 वर्षीय सक्षम शर्मा को 21 मई की सुबह घर के बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सक्षम शर्मा मुट्ठीगंज का हिस्ट्रीशीटर था और पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई थी। सीसीटीवी फुटेज में विमल पंडा व भोले पंजाबी गोली मारते हुए दिखे थे। मृतक की मां अंजू शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.