मैनपुरी, फरवरी 2 -- पंजाबी कालोनी स्थित सुराज आई हॉस्पिटल पर सक्षम संस्था का अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि एनके बंसल व मुख्य वक्ता सौरभ अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में भाग लिया। सक्षम जिलाध्यक्ष डा. एके जौहरी, सचिव गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सक्षम के उपाध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, सहसचिव नीरज सक्सेना ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने दिव्यांगजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगजनों की रैली को रवाना किया। इस मौके पर प्रीति शाक्य, पूजा शर्मा, शिवम, विश्वनाथ गोस्वामी, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.