आगरा, फरवरी 15 -- सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को स्टार्स वर्ग के अंतिम दो लीग मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला लॉरेंस यूनाइटेड और पीटर्स सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। यह फाइनल मैच का पूर्वाभ्यास था क्योंकि दोनों टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं। मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 36 रन से पराजित किया। लॉरेंस यूनाइटेड के सक्षम धींगरा को 19 रन बनाने व 5 विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 78 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। साइरस जोसफ को शानदार 89 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के अंतर्गत लीजेंड्स वर्ग के मुकाबले 20 फरवरी से खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.