सक्षम मॉड्यूल प्रशिक्षण के तृतीय चरण का समापन
बागपत, सितम्बर 23 -- बड़ौत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए आयोजित सक्षम मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तृतीय चरण का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य वरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। प्रशिक्षण में प्रारंभिक हस्तक्षेप, परामर्श एवं प्रबंधन, विद्यालयी नेतृत्व, समावेशी शिक्षा, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पहचान और प्रभावी शैक्षिक प्रबंधन जैसे विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। समूह कार्य, प्रश्नोत्तरी, चर्चा और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नोडल मंजू सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है, जब सीखी गई तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू किया जाए। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.