गाजीपुर, अगस्त 13 -- सैदपुर। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में चल रहे तीन दिवसीय सक्षम प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को वेलबीइंग और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल के महत्व पर चर्चा की गई। डॉ. सर्वेश राय ने तनाव के कारणों, प्रभावों और उससे निपटने की व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही प्रतिरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी भी साझा की। सत्र का संचालन डॉ. अर्चना सिंह और राजवंत सिंह ने किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डीपी सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित कर सीखी बातों को कार्यक्षेत्र में लागू करने के लिए प्रेरित किया। उपशिक्षा निदेशक शैलेष पटेल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों व कार्मि...