हरिद्वार, जून 25 -- हरिद्वार, संवाददाता समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपने स्थापना दिवस पर गुरुवार को जागरूकता रैली, गंगा आरती और सम्मान समारोह का आयोजन किया। चंद्राचार्य चौक से गोविंद घाट तक निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से दिव्यांगजनों के अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर जनजागरण का संदेश दिया गया। इसके बाद गोविंद घाट पर मां गंगा की आरती की गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मूक-बधिर और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया。

सम्मानित व्यक्तित्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्राध्यापक डॉ. योगेश योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों और डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सक्षम संस्था जरूरतमंदों के हित में सरा...