सक्षम के पिता बोले - यश बदल रहा बार-बार बयान, उसका बेटे से हुआ था झगड़ा
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- जमशेदपुर के डिमना डैम के पॉन्ड में डूबे एमजीएम अस्पताल के डॉ. समीर लाल और डॉ. सक्षम सिंह के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान दोनों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे। शाम पांच बजे शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद समीर के शव को काशीडीह स्थित आवास ले जाया गया, वहीं सक्षम के शव को परिजन पलामू ले गए, जहां रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सक्षम के पिता सतेंद्र कुमार ने मामले को संदिग्ध बताते हुए बोड़ाम थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से जांच की मांग की। सतेंद्र के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सक्षम के पिता सतेंद्र सिंह राजस्थान में माइनिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। सूचना पर वे सीधे हवाई मार्ग से रांची पहुंचे और फिर वहां से शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.