सोनभद्र, मार्च 16 -- अनपरा,संवाददाता। सक्षम कार्यकर्ता सक्षत संगठन के उद्देश्य से अनपरा मंडल में पं दीन दयाल उपाध्याय महा अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी, अनपरा के मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित प्राशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए गए। वक्ताओं में अनु०जा०जन०जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,क्षेत्रीय मंत्री नागेश्वर देव पाण्डे, पूर्व अनु०जा०जन०जाति आयोग के सदस्य रामनरेश पासवान,जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता,सुरेंद्र अग्रहरि,राज वर्मा व सोनभद्र जिला अध्य्क्ष नंदलाल गुप्ता रहे। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा,संगठन की कार्यप्रणाली,बूथ प्रबन्धन और अनुशासन के साथ ही व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रनिर्माण का नेतृत्व कौशल, जनसंपर्क और संगठना...