फरीदाबाद, नवम्बर 25 -- फरीदाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र सक्षम अहलावत ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। फरीदाबाद पुलिस एवं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार सक्षम अहलावत ने 22 से 24 नवंबर 2025 तक इटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित 42वीं एनटीपीसी पुरुष तीरंदाजी चैंपियनशिप में टीम हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था। उनके नेतृत्व में टीम हरियाणा ने बिना एक भी अंक गंवाए सभी मुकाबले 6-0 के अंतर से जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। टीम हरियाणा के चार प्रमुख खिलाड़ियों में से सक्षम अहलावत ने निर्णायक भूमिका निभाई और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता एवं प्रतिभा को सिद्ध किया। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सक्षम अहलावत, उनके कोच एवं विद्यालय परिवार को इस विशिष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.