भभुआ, मई 22 -- शिक्षकों के शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी अभिलेखों का किया जाएगा सत्यापन राज्य स्तर पर जिन शिक्षकों की काउंसिलिंग लंबित है वह करेंगे शिरकत (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। साक्षमता परीक्षा-4 उत्तीर्ण शिक्षकों की लंबित काउंसलिंग प्रक्रिया 26 मई को आयोजित पूरी की जाएगी। इस संबंध में स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर पर अभी करीब 1000 शिक्षक काउंसलिंग के लिए शेष हैं, जिनमें कैमूर जिले के शिक्षक भी शामिल हैं।

काउंसलिंग केंद्र पर उपस्थित होना आवश्यक उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर उपलब्ध कराए गए डाटा में विभिन्न जिलों के शिक्षकों को अलग-अलग वर्गीकृत नहीं किया गया है। इसी कारण कैमूर जिले के शिक्षकों की अलग सूची जिला स्तर पर उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे में जिन शिक्षकों का नाम राज्...