मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता 3 और 4 के 30 अभ्यर्थी शनिवार को योगदान पत्र लेने नहीं पहुंचे। जिला स्कूल में कैंप लगाकर इन शिक्षकों को योगदान और पदस्थापन के लिए पत्र दिया गया। इसमें सात अभ्यर्थियों के योगदान पत्र का प्रिंट ही नहीं निकला। इन शिक्षकों की सूची विभाग को भेजी गई है। नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा देना है। सक्षमता तीन और चार के उतीर्ण अभ्यर्थियों की विभाग के स्तर से काउसंलिंग कराई गई थी। काउसंलिंग में जिन अभ्यर्थियों के सभी कागजात सही पाए गए, उनका ही योगदान और पदस्थापन पत्र दिया गया है। डीईओ ने कहा कि मिस प्रिंट के कारण सात अभ्यर्थियों को योगदान पत्र नहीं मिल सका है। इन सभी को विभाग से आते ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिले में 554 शिक्षकों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र, योगदान पत्र और पदस्थापन पत्र नि...