मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सक्षमता-3 और 4 के शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग छह फरवरी से होगी। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर स्लॉट और काउंसिलिंग प्रक्रिया की गाइडलाइन जारी की है। पांच स्लॉट में शिक्षक इसमें शामिल होंगे। जिले में 800 से अधिक शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी। इन शिक्षकों का बायोमैट्रिक सत्यापन और अंगूठे के निशान का मिलान किया जा चुका है। सूबे में 12819 शिक्षकों की काउंसिलिंग होनी है। छह से 11 फरवरी के बीच यह काउंसिलिंग होगी। कौन शिक्षक अभ्यर्थी किस स्लॉट में शामिल होंगे, इसका निर्धारण मुख्यालय स्तर से ही करके भेजा जाएगा। जिले में डीआरसीसी में काउंसिलिंग होगी। सभी जिलों को संबंधित अभ्यर्थियों की सूची भेज दी गई है। नौ बजे से शुरू होगा पहला स्लॉट : सुबह नौ बजे से पहला स्लॉट शुरू होगा। डेढ़ घंटे का एक स्लॉट हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.