भभुआ, मार्च 30 -- पहली से 10 अप्रैल तक करेंगे योगदान, 31 मार्च तक पत्र वितरण किया जाएगा बीईओ को भेजे गए नियुक्ति व पदस्थापन पत्र, 6-11 फरवरी तक कागजात जमा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया जिले में तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के निर्देश पर कैमूर जिले में पात्र शिक्षकों को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है। विभागीय स्तर पर यह प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही है, ताकि शिक्षकों का योगदान निर्धारित अवधि में कराया जा सके। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मार्च तक सभी पात्र शिक्षकों के लिए पत्र वितरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सभी प्रखंड शि...