गया, मार्च 30 -- बिहार में आयोजित सक्षमता परीक्षा के तीसरे व चौथे चरण में सफल गुरुआ प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सोमवार को बीआरसी गुरुआ में बीडीओ सद्दाम हुसैन ने योगदान, औपबंधिक व नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्र प्राप्त करने के बाद शिक्षकों में खासा उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने बताया कि पहले वे नियोजित शिक्षक थे, लेकिन परीक्षा पास करने के बाद अब राज्य कर्मी शिक्षक बन गए हैं, जिससे उनके अधिकार व सुविधाएं बढ़ेंगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व बीआरपी भोला दास, पवन कुमार, सनुज कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, नवेदिता कुमारी, नूर अफशा, कमलेश कुमार,वीणा सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.