सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, 18 को होगी काउंसिलिंग
छपरा, मई 13 -- तीसरे और चौथे साक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका छपरा। स्थानीय निकाय शिक्षक सक्षमता परीक्षा (तृतीय एवं चतुर्थ) में सफल होने के बावजूद विभिन्न कारणों से काउंसिलिंग से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर दिया है।
काउंसिलिंग की तारीख माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार सारण समेत राज्यभर के 2174 शिक्षक अभ्यर्थियों की दोबारा काउंसिलिंग 18 मई को कराई जाएगी। अपरिहार्य परिस्थिति में 19 मई को आरक्षित तिथि के रूप में रखा गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, पूर्व में आयोजित काउंसिलिंग में कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे, जबकि कुछ अभ्यर्थी दस्तावेज संबंधी त्रुटियों, मूल प्रमाण पत्र नहीं होने अथवा अन्य कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं करा सके थे। अब ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.