सक्षमता पंचम की उत्तर कुंजी आज जारी होगी
पटना, जून 17 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2026 (पंचम) की उत्तरकुंजी गुरुवार को जारी कर देगा। इसके साथ ही उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति 21 जून तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे । अभ्यर्थी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर देख सकेंगे। समिति ने कहा है कि यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी में कोई त्रुटि दिखती है, तो वह वेबसाइट पर दिए गए लिंक 'क्लिक हियर फॉर सक्षमता फाइव एग्जाम 2026 ऑब्जेक्शन' पर क्लिक कर निर्धारित अंतिम तिथि तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करना होगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन प्राप्त आपत्तियों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.