पटना, मार्च 25 -- स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा तृतीय और चतुर्थ में सफल और काउंसलिंग पूरी करा चुके शिक्षकों को 31 मार्च से पहले औपबंधिक नियुक्ति पत्र और विद्यालय पदस्थापन पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। शिक्षकों को अनिवार्य रूप से 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच विशिष्ट शिक्षक के रूप में संबंधित विद्यालय में योगदान देना होगा। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख आदेश दिया है। नियुक्ति और पदस्थापन पत्र जिला शिक्षा कार्यालय से विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा कार्यालय में भेजा जाएगा। वहीं से इन दोनों दस्तावेजों का वितरण संबंधित शिक्षकों को किया जाएगा।विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय की योगदान की तिथि से ही विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे और उस तिथि से स्थानीय निकाय शिक्षक के प...