लखीसराय, मई 21 -- कजरा, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के जिला स्थापना कार्यालय द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। जारी सूचना में कहा गया है कि जिन शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का प्राण नंबर जेनरेट हो चुका है, वे सभी अपना-अपना एचआरएमएस डाटा भरकर 24 घंटे के अंदर जिला स्थापना कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर डाटा उपलब्ध नहीं कराने पर आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए संबंधित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया है। जिला स्थापना कार्यालय, शिक्षा विभाग लखीसराय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालय प्रधान एवं संबंधित कर्मी भी इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कार्य करेंगे। यह भी ...