पटना, फरवरी 5 -- स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा तृतीय और चतुर्थ के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। यह 11 फरवरी तक चलेगी। तृतीय और चतुर्थ सक्षमता परीक्षा में 12819 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए। काउंसिलिंग में इनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। पटना जिले में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र छज्जूबाग में काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर लाना होगा। इसी नंबर पर मैसेज के माध्यम से टाइम स्लॉट की सूचना दी जाएगी। काउंसिलिंग सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। पहले स्लॉट की काउंसिलिंग 9 से 10:30 बजे तक, दूसरे की 10:30 से 12 बजे तक, तीसरे की 12 से 1:30 बजे तक, चौथे की 1:30 से 3 बजे तक और पांचवें की 3 से 4:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के अनुसार ही काउंसिलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.