नई दिल्ली, फरवरी 10 -- उत्तर भारत में तेज धूप अब सर्दी की विदाई का संकेत देने लगी है। हालांकि सुबह और शाम अब भी गलन वाली ठंड हो रही है। दिल्ली एनसीआर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 फरवरी तक राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है और इस वजह से सर्द हवाएं अब भी अपना असर दिखा रही हैं।यूपी का मौसम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अब भी ठंड का प्रकोप जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो वहीं गोरखपुर, पीलीभीत, देवरिया, वाराणसी जिलों में कोहरे का अलर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.