काशीपुर, अप्रैल 30 -- दीप पाठक, काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति ने दर्जाधारी सीमा चौहान का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान चिह्नीकरण से वंचित सक्रिय राज्य आंदोकारियों ने वंचित राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र दिलाने की मांग की। बुधवार की देर शाम अग्रवाल सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति ने दर्जाधारी सीमा चौहान का स्वागत किया। चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी मेयर दीपक बाली के साथ मुख्यमंत्री से चिह्नीकरण से वंचित सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण कराने का अनुरोध करेंगी। यहां विद्यार्थी भैय्या, युगल किशोर सिंघल, विनय विश्नोई, वीरेंद्र शर्मा, प्रमोद यादव, भास्करानंद जोशी, डॉ. दिनेश शर्मा, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.