पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला यक्ष्मा विभाग ने सक्रिय टीबी मरीजों की खोज के लिए 100 दिन का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के लिए हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन का रूट चार्ट जारी किया गया है। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार मशीन अधिक से अधिक लोगों का स्क्रीनिंग करेगी। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एस के रवि ने बताया कि जिले में सक्रिय टीबी मरीजों की खोज के लिए हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इस मशीन का उपयोग विभाग के माध्यम से जारी रूट चार्ट के अनुसार कार्य करेगी। मेदिनीनगर क्षेत्र के लिए 16 मार्च से 25 मार्च तक, पांकी क्षेत्र के लिए 01 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, लेस्लीगंज के लिए 13 से 17 अप्रैल तक, पाटन के लिए 20 से 24 अप्रैल तक, चैनपुर के लिए 25 से 6 मई तक, मनातू के लिए 07 से 13 मई तक, हरिहरगंज के लिए 14 से 25 मई तक, छतरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.