कन्नौज, मार्च 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू (भानू) की कानपुर मंडल की महा पंचायत नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित गणपति लॉन गेस्ट हाउस में हुई। इस बैठक में किसान संगठन के भविष्य और सक्रियता को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में एटा के अवागढ़ में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत एवं होली मिलन समारोह में भाग लेने का निर्णय हुआ। कन्नौज जिले से एक मजबूत प्रतिनिधि मंडल इस कार्यक्रम में शामिल होगा, ताकि किसानों की एकजुटता और होली के अवसर पर आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सके। एक अन्य बड़े फैसले में यूनियन ने उन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया, जो लंबे समय से पदों पर बने हुए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं कर रहे थे। संगठन ने स्पष्ट किया कि अब केवल सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.