सक्ती, अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता विद्युत संयंत्र में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। 12 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दो और घायल मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनमें से एक की पहचान सुब्रत कुमार जाना के रूप में हुई, जिसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दूसरे व्यक्ति की पहचान उपेंद्र साह के रूप में हुई, जिसे रायपुर के कालडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि जाना पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का रहने वाला था और साह झारखंड के गढ़वा का। इस घटना में दोनों लगभग 90 प्रतिशत जल गए थे। धमाका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.