सकौती में मूर्ति स्थापना के आयोजकों सहित नौ हुए मुचलका पाबंद
मेरठ, जून 17 -- सकौती में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापना के दौरान जाट शब्द लिखी पट्टिका को लगाने को लेकर हुए विवाद ने नौ लोगों को एक एक लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया। पुलिस ने मुचलका पाबंद आरोपियों को नोटिस की प्रति सौंपते हुए एसडीएम कोर्ट में हाजिर होने की जानकारी दी। सकौती गांव स्थित हितकारी इंटर कॉलेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा 29 मार्च को महाराजा सूरजमल की मूर्ति की स्थापना के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मूर्ति स्थापना के दौरान जाट शब्द लगाने को लेकर प्रशासन और आयोजकों में तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसको लेकर एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष थाना कंकरखेड़ा के दांतल निवासी मनु चौधरी, सकौती निवासी चौधरी शिवेन्द्र, राजकुमार, योगेंद्र प्रधान, दीकप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.