मेरठ, मई 10 -- सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने शनिवार देररात बुलंदशहर जाने को लेकर सकौती गांव में नजरबंद कर दिया। सपा विधायक बुलंदशहर के वहापुर गांव में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल और सीओ मवाना कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सपा विधायक को रोकने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। देर रात तक पुलिस की गाड़ियां विधायक के काफिले के साथ क्षेत्र में घूमती रहीं। बताया गया कि बुलंदशहर के वहापुर गांव में जमीन के सर्किल रेट और दाम बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन किया जा रहा है। आंदोलन में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के रूप में सांसद हरेंद्र मलिक, किठौर विधायक शाहिद मंजूर और सपा विधायक अतुल प्रधान के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सपा विधायक अतुल प्रधान अपने ...