मेरठ, मई 4 -- खेत पर काम करने जा रहे सकौती गांव निवासी किसान की सकौती ओवरब्रिज के पास सोमवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सकौती निवासी किसान 45 वर्षीय रविंद्र घर से खेत पर काम करने के लिए जा रहा था। सकौती ओवरब्रिज के पास दादरी की ओर रेलवे ट्रेक पार करते समय अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आसपास के किसान और राहगीरों मौके पर एकत्र हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से असम निवासी युवक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.