सकौती बाजार में पकड़ा अवैध पटाखों का भंडारण, दो गिरफ्तार
मेरठ, जून 23 -- दौराला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सकौती बाजार स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से किया गया पटाखों का भंडारण पकड़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध पटाखे जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दौराला सुमनकुमार सिंह ने बताया की उपनिरीक्षक अनुज कुमार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की सकौती बाजार स्थित एक मार्केट में पटाखा व्यापारी ने गोदाम में बिना अनुमति अवैध पटाखों का भंडारण कर रखा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अनुज कुमार ने पुलिस टीम के साथ उक्त गोदाम पर छापा मारकर हजारों रुपये कीमत के पटाखे बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया। बरामद पटाखे और हिरासत में लिए आरोपियों का थाने लाया गया। थाने पर पूछताछ में आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.