मेरठ, मार्च 21 -- दिल्ली हरिद्वार एक्सप्रेस 140303/04 के सकौती टांडा स्टेशन पर रूकने की मांग को लेकर सकौती टांडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मांग तेज कर दी है। स्थानीय निवासियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों ने मांग करते हुए कहा कि कोरोना काल से पहले ट्रेन सकौती में रुकती थी, लेकिन कोरोना काल के बाद में बिना स्पष्ट कारण के इस ट्रेन का सकौती टांडा ठराव बंद कर दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले में क्षेत्रवासियों ने श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला से हस्तक्षेप कर ट्रेन को रुकवाने की मांग की है। सुनील भराला ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही रेल मंत्री से मिलकर सकौती टांडा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर प्रयास करेंगे।‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...