भदोही, मई 4 -- भदोही, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास सर्कुलेटिंग एरिया को इन दिनों वाहन स्टैंड बना दिया गया है। रेलवे पुलिस की मिली भगत से वहां पर आटो एवं चार पहिया वाहनों को पार्क किया जाता है। इसके कारण दुकानदारों, यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। इतना ही नहीं, आए दिन विवाद भी उत्पन्न होता है। संबंधित अफसरों से लोहे की बैरिकेडिंग को हटाकर मार्ग को पूरी तरह से चालू करने की मांग किया गया। बता दें कि वाराणसी-जंघई रेलखंड स्थित भदोही रेलवे स्टेशन का इन दिनों कायाकल्प कराया जा रहा है। 30 करोड़ से ज्यादा रुपया भारत सरकार ने स्टेशन के सुंदरीकरण, विकास कार्यों को कराने के लिए दिया है। एक करोड़ रुपये प्रतिमाह अर्निंग वाले स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव है। भदोही रेलवे स्टेशन मार्ग से रेलवे की जमीन तक नगर पालिका परिषद की ओर से इं...