एटा, मार्च 3 -- ब्लॉक क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस ने कमर कसी ली है। पुलिस हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखे हुए है। रंगों भरा होली का त्योहार शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए सकीट पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। नगर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए है। पुलिस ने शख्त हिदायद दी है गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए सीओ नीतीश कुमार गर्ग, थाना प्रभारी विदेश राठी ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च करते हुए निगरानी रखी। भारी पुलिस फोर्स देख हुडदंगी पहले से ही किनारा करते दिखाई दिए। होली के त्योहार पर सभी शराब की दुकाने मंगलवार रात दस से बुधवार शाम पांच बजे तक बन्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.