एटा, मई 30 -- कस्बा में पीपल अड्डा के समीप बिजली पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं पोल के गिरने की आशंका के चलते राहगीरों और वाहन सवारों को दुर्घटना का अंदेशा बना रहा। गुरुवार को सकीट औंछा मार्ग स्थित पीपल अड्डा के समीप देर शाम बिजली पोल टूट गया। जिससे काफी समय तक विद्युत सप्लाई बाधित बनी रही। वहीं टूटा पोल गिरासू हालात में मार्ग की ओर झुक गया। जिससे मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों सवारों में डर का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटे पोल को सीधा कराया। जिसके बाद आवागमन शुचारू हो सका। जर्जर पोल की जानकारी देने के बाद भी संबंधित बिजली अधिकारियों ने नया पोल नहीं लगवाया है। यह भी पढ़ें- रात में गुल हुई बिजली दोपहर बाद हुई सुचारु जिससे लोगों को हादसा होने का डर बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...