एटा, अप्रैल 5 -- सकीट। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने के कगार पर आ गई है। किसानों की माने तो क्षेत्र में गेंहू व लहसुन की फसल खेतों में तैयार खड़ी है, कुछ लहसुन की फसल खेतों से खोद ली गई है। वो भी भींगने से बर्बाद होती दिखाई दे रही है। वहीं जो फसल कट चुकी है वह बारिश होने से बर्बाद हो रही है ओर जो खेतो में खड़ी है वो बारिश होने से वो भी प्रभावित हुई है। जिसको लेकर किसान परेशान दिखाई दे रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...