एटा, जून 25 -- सकीट, कस्बा के श्री दिगंबर जैन मंदिर मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिम्ब स्थापना महामहोत्सव के चलते गुरुवार को भगवान की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। महामहोत्सव के अंतिम दिन गुड़गांव से आए जैन पंडित मुकेश शास्त्री ने विधि विधान पूर्वक विश्व शांति महायज्ञ किया। साथ ही सुबह छः बजे से ग्यारह बजे तक जाष्यानुष्ठान जिनाभिषेक, महाशान्तिधारा, नित्यमह पूजन कर नगर में आदिनाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जिसका कस्बा के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रथ यात्रा में पहुंचे सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भगवान आदिनाथ की आरती की, साथ ही जैन समाज ने सदर विधायक का स्वागत किया। वही कस्बा के समाज सेवियों ने रथ यात्रा के दौरान जगह-जगह जलपान आदि की...