सकिपा नेताओं ने जाना पीड़ितों का दर्द
कौशाम्बी, मई 30 -- नगर पंचायत पश्चिमशरीरा के गांधी नगर मोहल्ले में गुरुवार रात आंधी-बारिश के कारण मां और बच्चों की मौत हो गई थी। इनका मकान ढह गया था। शनिवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी पीड़ित परिजनों का दर्द जानने उनके घर पहुंचे। इस दौरान हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार ने आवासीय सुविधा का लाभ दिया होता तो तीन लोगों की मौत नहीं होती। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, भगत सिंह, लाला तिवारी, उदय सरोज, अभिषेक सरोज, कुंवारे गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.