हरदोई, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सकाहा स्थित संकटहरण महादेव मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 1.66 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आदेश में उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने परियोजना की स्वीकृति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर भगवान शिव की महिमा और मंदिर के पौराणिक इतिहास को आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी भी प्राप्त हो सके। इसके साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.