सीतापुर, जनवरी 7 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली में दो लाख रुपये लेकर जालसाज ने सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कर दी। रुपये लौटाने के नाम पर आरोपी धमकाने लगा। पीड़ित की तहरीर पर सिधौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मिश्रिख के नारायणपुर बीजानग्रांट निवासी शिल्पी सिंह के मुताबिक वर्ष 2023 में उन्हें जमीन खरीदनी थी। संत किशोर के ब्रजकिशोर उर्फ राजा ने दयालपुर निवासी प्रापर्टी डीलररा जेश्वर से मिलवाया। राजेश्वर ने आलादादपुर में एक जमीन दिखाई। दो लाख रुपये देकर उन्होंने प्लॉट खरीदा था। आरोपी ने रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री कर दी। बाद में पता चला कि राजेश्वर ने जमीन रजिस्ट्री की है वह सरकारी जमीन है। रुपये वापस लौटाने के नाम पर आरोपी धमकाने लगा। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.