सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक
हरिद्वार, जुलाई 5 -- पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि सकारात्मक सोच समाज में बड़े बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। व्यक्ति सामाजिक और विधिक नियमों के प्रति जितना जागरूक होगा, उसका आचरण उतना ही जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि कानूनों की जानकारी और उनका पालन ही एक सशक्त एवं जागरूक समाज की पहचान है। रविवार को भारतीय जागरूकता समिति की ओर से आयोजित विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम को पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। डॉ. निशंक ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को वर्तमान समय की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बताया। रानीपुर विधायक आदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.