प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लघु उद्योग भारती प्रयागराज इकाई की ओर से 33वां स्थापना दिवस बुधवार को सिविल लाइंस में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पवन जायसवाल ने उद्यमियों को सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में विस्तार बताया।डॉ. जायसवाल ने कहा कि किसी भी उद्योग या कारखाने में खुशनुमा वातावरण और सकारात्मक सोच से उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों पर विजय पाकर और सकारात्मक सोच को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने से न केवल उद्योग मजबूत होता है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने उद्यमियों को सलाह दी कि वे अपने कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल विकसित करें, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और कार्यकुशलता में सुधार हो। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन नवाचा...