सकारात्मक सोच पैदा होने से बच्चे बेहतर करते हैं : बीईओ
सीवान, जून 1 -- बड़हरिया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों के मानसिक विकास, पढ़ाई के माहौल तथा भावनात्मक जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार व मो. हदीश ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने, घर में सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। बीईओ राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भयमुक्त एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। संगोष्ठी में मध्य विद्यालय भलुआ, रसूलपुर, जगतपुरा, हरपुर, पहाड़पुर, सदरपुर, रानीपुर, करबला बाजार, महमूदपुर, महमूद छपरा, जलटोलिया, पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.