मेरठ, मार्च 10 -- इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज में प्राचार्य प्रो. अनिता राठी के कुशल नेतृत्व में रेंजर्स कमेटी द्वारा काम माइंड एंड हैल्थी लाइफ : स्ट्रैस मैनेजमेंट इन द मॉडर्न वर्ल्ड विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता कमल, मोटिवेशनल स्पीकर ने तनाव को सही दृष्टिकोण, सकारात्मक सोच व संतुलित जीवनशैली अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने माइंडफुलनेस, योग, ध्यान, समय प्रबंधन व सकारात्मक सोच जैसी तकनीकों के महत्व पर भी चर्चा की। प्रतिभागियों को संवादात्मक सत्रों के माध्यम से तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया। संयोजिका डॉ. स्वर्णा, रेंजर्स प्रभारी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में महिमा ठाकुर, प्रियांशी का सहयोग रहा। इस दौरान प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. ममता, डॉ. विनेता, डॉ. म...