बरेली, अगस्त 4 -- ‎‎- मुख्य अतिथि ने मेधावियों को दिए सफलता के मंत्र, कहा-असली परीक्षा अब शुरू होगी ‎- मेडल तालिका में बेटियों के दबदबे की सराहना की, मिशन इंद्रधनुष और शिव खेड़ा की किताब के दिए उदाहरण बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं यूएनडीपी इंडिया के पूर्व मुख्य सलाहकार डॉ. राकेश कुमार ने विद्यार्थियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में डॉ. राकेश कुमार ने डिग्री प्राप्त करने वाले 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों की सराहना की और 85 मेडल में से 71 मेडल बेटियों ...