देहरादून, मार्च 21 -- सकारात्मक सोच और जागरूकता से ही मानसिक स्वास्थ्य सुधार संभव है। यह बात शनिवार को सजग इंडिया, यूकॉस्ट, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से सीआईएमएस कॉलेज में सतत विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य एक सशक्त भविष्य के लिए विषय पर आयोजित प्री कॉन्क्लेव पैनल चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कही। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड के सहायक निदेशक डॉ. पंकज कुमार ने युवाओं में तेजी से बढ़ रहे डिप्रेशन, एंग्जायटी, तनाव और आत्मसम्मान की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जिज्ञासा और साथियों के दबाव के कारण नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसे समय रहते सही मार्गदर्शन से रोका जा सकता है। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश नौटियाल ने कहा ...